कैसरगंज क्षेत्र के कड़सर फीडर के बिटौरा गांव में पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है।जर्जर एलटी केबल और खराब ट्रांसफार्मर के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है, जिससे भीषण गर्मी में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पंखे, कूलर और पेयजल व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव की लो टेंशन (एलटी) केबल लंबे समय से जर्जर है। आए दिन केबल जलने और टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित होती रहती है। इसके अतिरिक्त, ट्रांसफार्मर भी खराब स्थिति में है, जिससे समस्या और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि जर्जर एलटी केबल और खराब ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है। हालांकि, अब तक इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है, जिसके कारण गांव में बार-बार बिजली गुल हो जाती है।बिजली न होने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को विशेष रूप से परेशानी हो रही है। भीषण गर्मी के कारण लोग रातभर जागने को मजबूर हैं, और पानी की आपूर्ति भी बाधित हो रही है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से तत्काल जर्जर एलटी केबल और खराब ट्रांसफार्मर बदलकर निर्बाध बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जेई नन्द लाल कनौजिया ने बताया की नया केबिल नही है, देखते हैं कोई पुराना केबिल हो तो भेजते हैं। बिजली विभाग के कैसरगंज एसडीओ योगेंद्र बजाज को फोन बार बार किया गया पर उनके द्वारा फोन रिसीव नही किया गया
कैसरगंज के बिटौरा गांव में 24 घंटे से बिजली गुल:जर्जर एलटी केबल से आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












