Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिसवा के सीबीएस स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता:नन्हें छात्रों ने रक्षाबंधन पर्व...

सिसवा के सीबीएस स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता:नन्हें छात्रों ने रक्षाबंधन पर्व पर दिखाई रचनात्मकता, विजेताओं को मिली बधाई


सिसवा क्षेत्र के बिसोखोर स्थित सीबीएस पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 1 से 6 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां बनाईं। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 1 से रोशनी, आदित्य राज और अक्षिता को विजेता चुना गया। कक्षा 2 से अनुष्का और उन्नत ने, जबकि कक्षा 3 से अनुष्का व आंचल ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसी तरह, कक्षा 4 में दिव्यांश और राजवीर, कक्षा 5 में अंश प्रजापति तथा कक्षा 6 में अदिति पाण्डेय, शैनवी और जान्हवी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहा गया। विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना की। विद्यालय के निदेशक अरुण कुमार पांडेय ने सभी विजेता और प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में रचनात्मक क्षमता विकसित करने के साथ-साथ उन्हें भारतीय त्योहारों और परंपराओं से भी जोड़ते हैं। प्रधानाचार्य मानव मेहता ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन के सांस्कृतिक एवं पारिवारिक महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पर्व भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आपसी जिम्मेदारी का प्रतीक है। प्रतियोगिता के दौरान शिक्षक शीलास रॉय, कुलसुम, महेन्द्र छेत्री, काजल वर्मा, शिवानी, शालिनी, सीमा, आशिष, यशिका और सिद्दी सिंह उपस्थित रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular