Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सेखुई में भूमि विवाद में मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी का आरोप:न्यायालय के आदेश...

सेखुई में भूमि विवाद में मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी का आरोप:न्यायालय के आदेश पर चार लोगों पर केस दर्ज


सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर उर्फ जौरहर गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर सिन्दुरिया पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव की एक महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कुछ लोग उसकी भूमिधरी की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास कर रहे थे। इस संबंध में उसने सिविल न्यायालय में एक वाद दायर किया था। महिला के अनुसार, न्यायालय ने 2 मई को विपक्षियों को उसकी जमीन पर शांतिपूर्ण कब्जे में हस्तक्षेप न करने का आदेश दिया था। हालांकि, आरोप है कि 19 मई की सुबह करीब आठ बजे आरोपी उसकी जमीन पर दोबारा निर्माण कार्य कराने लगे। सूचना मिलने पर महिला अपने पति और बेटे के साथ मौके पर पहुंची और निर्माण रोकने को कहा। आरोप है कि इस पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की और उनके साथ मारपीट की। उन्हें दोबारा निर्माण रोकने पहुंचने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। महिला ने पहले पुलिस और पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 351(3), 352 व 329(1) तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस मामले की विवेचना कर रही है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular