महराजगंज के बृजमनगंज में स्टेट रिव्यू मिशन की दो सदस्यीय टीम ने रविवार को बृजमनगंज विकास खंड क्षेत्र के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण किया। टीम ने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की हकीकत जानने के लिए उनसे बातचीत की। निरीक्षण के दौरान, टीम ने शासन के निर्देशानुसार होने वाली पैथोलॉजिकल जांच में आवश्यक उपकरणों और मशीनों की उपलब्धता की जांच की। साथ ही, मरीजों को वितरित की जाने वाली दवाइयों की जानकारी भी ली। टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फुलमनहा, बहादुरी बाजार और कोल्हुई बाजार का दौरा किया। टीम के सदस्य डॉ. अनूप जायसवाल और अजीम अंसारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार चार दिनों तक जरूरतमंदों तक पहुंचने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का परीक्षण किया गया है। इस निरीक्षण की रिपोर्ट प्रमुख सचिव द्वारा आयोजित बैठक में प्रस्तुत की जाएगी। इस अवसर पर डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. गिरीश चंद, डॉ. अशरार अहमद, डॉ. रेनू यादव, ममता जायसवाल, विनोद कुमार, गोपाल पाण्डेय, अवधेश कुमार, सुधा सिंह, आराधना चार्ल्स, अनिल कुमार, मकबूल आलम, कपिल देव और जाकिर हुसैन सहित कई अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
स्टेट रिव्यू टीम ने आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण किया:मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की हकीकत जांची
RELATED ARTICLES












