Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हेवती मेन मार्ग पर बिजली का बॉक्स लटका:सिसवा ब्लॉक में खुले तार,...

हेवती मेन मार्ग पर बिजली का बॉक्स लटका:सिसवा ब्लॉक में खुले तार, बड़े हादसे की आशंका


महराजगंज / सिसवा। विकास खंड सिसवा के अंतर्गत ग्रामसभा हेवती मेन मार्ग पर एक बिजली के पोल पर लाइट कनेक्शन का बॉक्स खुला और लटका हुआ मिला है। बॉक्स का गेट खुला होने और तार बाहर लटके होने से किसी भी समय बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। पोल पर लटका यह कनेक्शन बॉक्स क्षतिग्रस्त हालत में है। नीचे लटकते खुले तारों में करंट होने की आशंका है, जिससे राहगीरों, बच्चों और पशुओं के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। यह एक मुख्य मार्ग है जहां दिनभर लोगों का आवागमन रहता है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह बॉक्स कई दिनों से इसी असुरक्षित स्थिति में है। संबंधित बिजली विभाग को इसकी जानकारी होने के बावजूद अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। बरसात के मौसम में यह खतरा और भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से तत्काल इस बॉक्स को ठीक कर सुरक्षित करने की मांग की है, ताकि किसी भी अप्रिय दुर्घटना से बचा जा सके।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular