HomeUncategorizedदहेज हत्या से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

दहेज हत्या से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी नियंत्रण एवं महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के संबंध में दिए गए आदेश-निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विसुनदेव पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना सोनवा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 116/2026 धारा 85, 80(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर बरावा हरगुन मोड़, बहराइच-भिनगा प्रांतीय राजमार्ग से नियमानुसार गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण


वादी इन्द्रेश पुत्र छोटेलाल निवासी बाबूपुरवा थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती द्वारा थाना सोनवा पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उनकी पुत्री सुषमा देवी जिसकी शादी दिनांक 29.05.2023 को हुई थी, को उसके ससुरालीजनों द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया तथा मारकर फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 116/2026* धारा 85, 80(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाम 1. अंकित चौहान पुत्र राम समुझ 2. कौशिल्या देवी पत्नी स्व0 राम समुझ 3. दिनेश 4. अजय कुमार पुत्रगण राम समुझ 5. अजय कुमार की पत्नी (नाम अज्ञात) निवासीगण ग्राम बरावा हरगुन, थाना सोनवा, जनपद श्रावस्ती के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियोग की विवेचना क्षेत्राधिकारी इकौना द्वारा संपादित की जा रही है। विवेचना के क्रम में क्षेत्राधिकारी इकौना द्वारा प्रेषित हुक्म तहरीरी के अनुपालन में मुखबिर की सूचना पर अंकित चौहान पुत्र राम समुझ निवासी बरावा हरगुन, थाना सोनवा, जनपद श्रावस्ती को बरावा हरगुन मोड़, बहराइच-भिनगा प्रांतीय राजमार्ग से गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
अंकित चौहान पुत्र राम समुझ निवासी ग्राम बरावा हरगुन थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती।
गिरफ्तारी टीम
1. श्री विसुनदेव पाण्डेय थानाध्यक्ष थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती।
2. उ0नि0 श्री अमित यादव
3. उ0नि0 श्री अदालत यादव

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular