*घटना का विवरण- विपक्षी वसीम पुत्र बदरूल जो आवेदक मो0 नसीम का सौतेला भाई है, मो0 नसीम को पुरानी रंजिस के कारण भद्दी -भद्दी गालिया देते हुये जान से मारने की नियत से सिर पर लोहे की राड से हमला करते हुये मारने पीटने लगा जब आवेदक मो0 नसीम की पत्नी फरिदा खातून व लड़का अयान बचाने के लिये आये तो विपक्षी ने उसी लोहे की राड से इन दोनो के सिर पर जान से मारने की नियत से जोरदार वार कर दिया जिससे सभी को गम्भीर चोटे आयी है। प्राप्त प्रार्थना-पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 79/2026 धारा 109(1),352,115(2),351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* के कुशल निर्देशन में द्वारा अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्त के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री डा0 जितेन्द्र कुमार* के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री ओम प्रकाश चौहान थाना पचपेडवा एवं टीम के कुशल नेतृत्व में
आज दिनांक-04.06.2026 को थाना पचपेडवा जनपद बलरामपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 79/2026 धारा 109(1),352,115(2),351(3) बीएनएस में वांछित अभियुक्त मो0 वसीम खान पुत्र बदरूल हसन निवासी ग्राम वीरपुर सेमरा थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1- उ0नि0 दिनेश राय
2- कां0 विनय शर्मा
3- कां0 रवीन्द्र वर्मा
4- का0 सूरज सिंह
थाना पचपेड़वा बलरामपुर












