Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कटे होंठ-तालू वाले 10 बच्चों को मिली पोषण किट:श्रावस्ती में स्माइल ट्रेन...

कटे होंठ-तालू वाले 10 बच्चों को मिली पोषण किट:श्रावस्ती में स्माइल ट्रेन और सीप्स हॉस्पिटल नि:शुल्क सर्जरी कराएंगे; वजन बढ़ाने पर जोर


श्रावस्ती में कटे होंठ और तालू की समस्या से जूझ रहे बच्चों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल शुरू की है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में पोषण सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ऑपरेशन के लिए निर्धारित मानकों से कम वजन वाले 10 बच्चों को विशेष पोषण किट वितरित की गई। कम वजन वाले बच्चों को दी गई पोषण किट मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बच्चों को पोषण किट वितरित करते हुए उनके अभिभावकों को किट के सही उपयोग, संतुलित आहार और पोषण संबंधी आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों का वजन बढ़ने के बाद उनका ऑपरेशन कराया जाएगा। ऑपरेशन के लिए तय हैं आयु और वजन के मानक सीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कटे होंठ (क्लेफ्ट लिप) के ऑपरेशन के लिए बच्चे की आयु कम से कम चार माह और वजन न्यूनतम पांच किलोग्राम होना चाहिए। वहीं कटे तालू (क्लेफ्ट पैलेट) के ऑपरेशन के लिए बच्चे की आयु कम से कम 12 माह और वजन सात किलोग्राम होना आवश्यक है। जिन बच्चों का वजन इन मानकों से कम है, उन्हें पोषण किट उपलब्ध कराकर वजन बढ़ाने में मदद की जा रही है। 0 से 19 वर्ष तक के बच्चों की होती है स्क्रीनिंग डीईआईसी मैनेजर प्रतीक शाक्य ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आरबीएसके की टीमें घरों और विद्यालयों में 0 से 19 वर्ष तक के बच्चों की स्वास्थ्य जांच (स्क्रीनिंग) करती हैं। इस दौरान चिन्हित बच्चों को उपचार के लिए सूचीबद्ध किया जाता है। कटे होंठ और तालू से पीड़ित बच्चों की पहचान भी इसी प्रक्रिया के तहत की जाती है। स्माइल ट्रेन और सीप्स हॉस्पिटल के सहयोग से होगा इलाज उन्होंने बताया कि चिन्हित बच्चों का नि:शुल्क ऑपरेशन स्माइल ट्रेन संस्था और लखनऊ स्थित सीप्स हॉस्पिटल के सहयोग से कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य बच्चों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराना और उनके परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करना है। पोषण किट के माध्यम से कम वजन वाले बच्चों को ऑपरेशन के लिए आवश्यक स्वास्थ्य मानक पूरा करने में मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments