Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)तेज हवाओं से 11 हजार वोल्ट का पोल टूटा:गिलौला की बिजली आपूर्ति...

तेज हवाओं से 11 हजार वोल्ट का पोल टूटा:गिलौला की बिजली आपूर्ति ठप; विभाग मरम्मत में जुटा


गिलौला क्षेत्र में अचानक चली तेज हवाओं का असर विद्युत व्यवस्था पर भारी पड़ गया। गिलौला–सिसवारा मार्ग पर असवा गांव के पास 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का पोल टूटकर गिर गया, जिससे कई गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज हवा के चलते अचानक खंभा टूट गया और तार सड़क पर बिखर गए। गनीमत यह रही कि घटना के समय वहां से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद आसपास के गांवों में अंधेरा छा गया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सबसे पहले सुरक्षा के मद्देनज़र टूटे हुए तारों को अलग किया। इसके बाद वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास शुरू किया गया। विभागीय कर्मी पोल की मरम्मत कर जल्द से जल्द आपूर्ति सामान्य करने में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को स्थायी रूप से दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments