सिद्धार्थनगर में भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में चुनाव परिणामों को लेकर डुमरियागंज स्थित भाजपा कार्यालय पर सोमवार को उत्सव का माहौल रहा। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और बधाई दी। सुबह से ही जैसे-जैसे चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आते गए, कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ती गई। कार्यकर्ताओं के चेहरों पर खुशी साफ झलकने लगी। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह जीत ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति और भाजपा सरकार के जनहितकारी कार्यों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता ने पार्टी पर विश्वास जताया है और आने वाले समय में इन राज्यों में भी विकास और खुशहाली का नया दौर शुरू होगा। इस दौरान नरेंद्र मणि त्रिपाठी, चंद्र प्रकाश वर्मा, गणेश विश्वकर्मा, उदयपाल वर्मा, अजय अग्रहरि, राजन अग्रहरि, प्रेम पांडेय, धर्मेश पांडेय, नवल पटेल, लालमन यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बंगाल चुनाव परिणामों के लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी:डुमरियागंज में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाया जश्न
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












