#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के विक्रमजोत हर्रैया क्षेत्र के खमरिया गंगाराम गांव से बुधवार शाम 14 वर्षीय मयंक यादव लापता हो गए हैं। मयंक खेलते हुए घर से निकले थे और देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने मयंक की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार के सदस्य उनकी गुमशुदगी को लेकर चिंतित हैं। यदि किसी भी व्यक्ति को मयंक यादव के संबंध में कोई जानकारी मिलती है या वह कहीं दिखाई देते हैं, तो तत्काल हरैया थाना पर सूचित करें। हरैया थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस विभिन्न माध्यमों से बच्चे की तलाश कर रही है। मयंक के मिलते ही परिजनों को सूचित किया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती से 14 वर्षीय मयंक यादव लापता:खमरिया गंगाराम गांव से खेलते हुए गए, पुलिस तलाश में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












