#बस्ती_न्यूज
बस्ती पुलिस ने परशुरामपुर थाना क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी को जनपद पीलीभीत से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने बुधवार सुबह 10 बजे एक युवक और एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। किशोरी के बयान और साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस के अनुसार, किशोरी 18 जुलाई 2026 को अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर थाना परशुरामपुर में गुमशुदगी के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई थी। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की मदद से किशोरी को पीलीभीत से बरामद किया गया। शादी का झांसा देकर किशोरी का किया रेप पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह घर से अयोध्या घूमने गई थी। अयोध्या रेलवे स्टेशन के पास उसकी मुलाकात मीना देवी और श्रवण मिश्रा से हुई। आरोप है कि दोनों उसे बहला-फुसलाकर पीलीभीत ले गए। पुलिस के मुताबिक, मीना देवी ने 20 हजार रुपये लेकर किशोरी को श्रवण मिश्रा के हवाले कर दिया। इसके बाद आरोपी श्रवण मिश्रा ने शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की अतिरिक्त धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ीं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पीलीभीत जनपद के करेली थाना क्षेत्र के विलासपुर निवासी 24 वर्षीय श्रवण मिश्रा और 59 वर्षीय मीना देवी के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कुर्बान अली, कांस्टेबल विद्यासागर यादव, आरक्षी रुस्तम और महिला कांस्टेबल माला देवी की टीम शामिल रही। थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
15 वर्षीय किशोरी को पीलीभीत ले जाकर बेचा:अयोध्या से लापता हुई थी, दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












