Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के गौर क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता:11 जुलाई से नहीं...

बस्ती के गौर क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता:11 जुलाई से नहीं मिला सुराग, परिजनों ने की तलाश में सहयोग की अपील

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के अईलाकला गांव से 15 वर्षीय किशोर शिवा लापता हो गया है। वीरेंद्र कुमार का पुत्र शिवा 11 जुलाई 2026 की सुबह से घर नहीं लौटा है। परिजनों ने उसकी तलाश में आम जनता से सहयोग की अपील की है। परिजनों के अनुसार, शिवा 11 जुलाई को सुबह करीब 7 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। वह हलुवा बाजार में अपनी साइकिल खड़ी कर एक सरकारी बस में बैठा था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिवार ने बताया कि शिवा का मानसिक संतुलन पूरी तरह ठीक नहीं है और पिछले लगभग दो महीने से उसका इलाज चल रहा है। रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी काफी खोजबीन की गई है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लापता किशोर शिवा का रंग हल्का सांवला, चेहरा गोल और लंबाई लगभग 5 फीट है। घर से निकलते समय उसने सफेद चेकदार शर्ट और पैंट पहनी हुई थी। थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर दिया गया है व खोजबीन व पूछ तांछ जारी है। परिजनों ने आम जनता से अपील की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments