बहराइच के जरवल इलाके में लखनऊ-बहराइच मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए हिरण की समय पर इलाज न मिलने के कारण मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब आठ बजे हुई। टक्कर के बाद हिरण करीब एक घंटे तक सड़क किनारे पड़ा रहा। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी राकेश कुमार और वन दरोगा शीतला यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस और वनकर्मियों ने हिरण को इलाज के लिए पशु अस्पताल पहुंचाया, लेकिन समय पर पशु चिकित्सक उपलब्ध न होने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि हिरण को समय पर उपचार मिल जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। घटना के बाद वन विभाग ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
बहराइच में सड़क हादसे में घायल हिरण की मौत:अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर, समय पर इलाज न मिलने से गई जान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












