Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हरैया में भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय ने पैदल मार्च निकाला:जनहित की मांगों...

हरैया में भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय ने पैदल मार्च निकाला:जनहित की मांगों पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, पुलिस कार्रवाई पर आपत्ति जताई

#बस्ती_न्यूज

भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ के नेतृत्व में आज हजारों समर्थकों ने बभनान चौराहे से उपजिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया, जिसमें जनहित से जुड़ी कई मांगें उठाई गईं। पाण्डेय ने हर्रैया में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें हाउस अरेस्ट किए जाने और अधिकृत सूची में शामिल भाजपा पदाधिकारियों को कार्यक्रम में जाने से रोकने पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने इस अनियमितता की जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने ऐतिहासिक मनोरमा नदी के संरक्षण, प्रदूषण और अतिक्रमण से मुक्ति के साथ-साथ रामरेखा एवं कुवानों नदी की सफाई के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने की मांग की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 40 किलोमीटर के भीतर स्थित दो टोल प्लाजा (चौकड़ी टोल प्लाजा) द्वारा की जा रही अवैध और मनमानी टोल वसूली का विरोध किया। उन्होंने स्थानीय वाहनों को टोल मुक्त करने या महूघाट-विशेषरगंज मार्ग से हाइट बैरियर हटाने की मांग की। पाण्डेय ने चेतावनी दी कि यदि इन जनहित के मुद्दों पर समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई, तो वे जनता के साथ मिलकर व्यापक लोकतांत्रिक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस पैदल मार्च में भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments