HomeUncategorizedक्षेत्राधिकारी तुलसीपुर द्वारा शिवगढ़धाम मंदिर, पचपेड़वा की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर...

क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर द्वारा शिवगढ़धाम मंदिर, पचपेड़वा की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

 

 

 

 

*क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री अभय प्रताप मल्ल* द्वारा थाना पचपेड़वा क्षेत्र स्थित शिवगढ़धाम मंदिर परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण से उनकी ड्यूटी की जानकारी ली गई तथा उन्हें शांति व्यवस्था स्थापित किए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर पैनी निगाह रखें तथा किसी भी संदिग्ध स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों एवं स्थानीय थाना पुलिस को दें। श्रद्धालुओं के साथ शालीन एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखते हुए उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु समन्वय के साथ कार्य किया जाए। साथ ही सभी कर्मचारी निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर समय से उपस्थित रहकर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments