HomeHealth & Fitnessबांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर अग्निमित्रा पॉल ने जताई चिंता, अल्पसंख्यकों...

बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर अग्निमित्रा पॉल ने जताई चिंता, अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा जरूरी

सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल की नगर विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। मंत्री अग्निमित्रा पाल सिलीगुड़ी दौरा समाप्त कर सोमवार को कोलकाता लौटने से पहले बागडोगरा हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि एक देश, एक कानून के समर्थन में लेखिका तसलीमा नसरीन ने जो टिप्पणी की है, वह बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं के साथ हुए अन्याय के संदर्भ में है।

उनके अनुसार, वहां हिंदुओं को अपने धर्म का पालन करने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और इसी अन्याय के खिलाफ तसलीमा नसरीन ने आवाज उठाई है।

मालदा में बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने के मामले पर मंत्री ने कहा कि यह कोई नया कारोबार नहीं है, बल्कि लंबे समय से चल रहा है।

नशे के बढ़ते खतरे पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भी नशा-मुक्त भारत का संदेश दे चुके हैं। सिलीगुड़ी और सीमावर्ती इलाकों में नशे का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है और युवा पीढ़ी तेजी से इसकी गिरफ्त में आ रही है।

उन्होंने बताया कि उन्हें कई लोगों से शिकायतें मिली हैं कि अच्छे परिवारों के बेटे-बेटियां भी नशे की लत का शिकार हो रहे हैं।

अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि यह स्थिति एक-दो दिन में नहीं बनी, बल्कि पिछले 15 वर्षों में विकसित हुई है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार को अभी केवल ढाई महीने हुए हैं और इस समस्या से निपटने के लिए गंभीर प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह किसी परिवार को कमजोर करने के लिए उसके बच्चों को निशाना बनाया जाता है, उसी तरह देश को कमजोर करने के लिए युवाओं को नशे की ओर धकेला जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments