श्रावस्ती :जनपद के भिनगा कोतवाली क्षेत्र में 10 माह की दुधमुंही बच्ची से दुष्कर्म का कथित मामला सामने आया है। मंगलवार को 11:00 से 12:00 बजे के बीच पुलिस विभाग ने बताया कि परिजनों के आरोप पर पुलिस ने करीब 17 वर्षीय किशोर को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्ची को गंभीर हालत में हायर सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। दरअसल यह घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। बच्ची की मां अपनी दोनों बेटियों को छत पर सुलाकर नीचे कुछ काम करने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान परिवार का एक कथित तौर पर 17 वर्षीय रिश्ते का चाचा छत पर पहुंचा और मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर मां छत पर पहुंची, लेकिन तभी आरोपी वहां से फरार हो चुका था। गंभीर हालत में बच्ची को तत्काल संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा ले जाया गया, जहां से मंगलवार को उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। बच्ची के पिता की तहरीर पर भिनगा कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने बताया कि उन्हें 3 अगस्त की रात करीब 10 बजे इस घटना की सूचना मिली थी। उनके द्वारा पुलिस टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया गया और बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
श्रावस्ती में 10 माह की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:पुलिस ने किशोर को हिरासत में लिया, मासूम हायर सेंटर रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












