Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में कांवड़ यात्रा के चलते हाईवे के कट बंद:स्कूली बसों व...

बस्ती में कांवड़ यात्रा के चलते हाईवे के कट बंद:स्कूली बसों व ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

#बस्ती_न्यूज

अयोध्या से भद्रेश्वर नाथ कांवड़ यात्रा के कारण विक्रमजोत बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) के दोनों लेन को जोड़ने वाले कट बंद कर दिए गए हैं। पांच दिन पहले इन कटों को बंद किए जाने से स्थानीय निवासियों और स्कूल संचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पचवस स्थित एक निजी स्कूल के कर्मचारी जय सिंह ने बताया कि हाईवे के उत्तर दिशा में रहने वाले छात्रों को लाने के लिए स्कूली बसों को क्रॉसिंग नहीं मिल रही है। गोंडा जिले के लोलपुर फ्लाईओवर से छावनी के राम जानकी तिराहे के बीच 18 किलोमीटर तक कहीं भी क्रॉसिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस कारण सोमवार को स्कूली बसों को सड़क पार करने के लिए कटरा तक लगभग 20 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ा। इससे छात्रों को भी स्कूल आने-जाने में सामान्य से अधिक समय लग रहा है, जिससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। पचवश, मझौवा, रमहटिया और फूल डीह जैसे विभिन्न गांवों के स्थानीय निवासियों ने आवागमन में हो रही भारी समस्या पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि इस प्रतिबंध से दैनिक जीवन और कामकाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। मझौवा दुबे के विद्यालय प्रबंधक वीके दुबे ने प्रशासन से स्कूली बसों के लिए वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। उन्होंने जानकारी दी कि जिले की सीमा में केवल छावनी से ही स्कूली बसें सड़क पार कर सकती हैं। इसके बाद भी उन्हें हरैया के बभनान मोड़ तक पहुंचने के लिए 10 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments