*घटना का संक्षिप्त विवरण:-*
आवेदक श्री सतीश कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार सिंह निवासी ग्राम छितलूपुर, थाना सादुल्लानगर, जनपद बलरामपुर के प्रार्थना पत्र की जांच की गई। जांच में ज्ञात हुआ कि दिनांक 13.04.2026 को आवेदक द्वारा बैंक खाता संख्या 50200079107992, HDFC Bank शाखा सादुल्लानगर से लकड़ी खरीदने हेतु किसी अज्ञात व्यक्ति के कहने पर ₹50,000/- प्रेषित किए गए थे, किन्तु उक्त व्यक्ति द्वारा न तो लकड़ी (माल) उपलब्ध कराई गई और न ही धनराशि वापस की गई। उक्त संबंध में आवेदक द्वारा साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी,शिकायत पर साइबर सेल थाना सादुल्लानगर एवं बैंक टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कुल ₹ 48238/- की धनराशि होल्ड करा दी गई है।
*रुपया वापसी का विवरण:-*
साइबर हेल्पडेस्क थाना सादुल्लानगर द्वारा उक्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी माध्यम से जांच की गई। जांच के दौरान पीड़ित से ठगी गई ₹ 48238/- रुपये की धनराशि को आरोपी के खातों में होल्ड कराए गए । होल्ड की गई धनराशि के संबंध में माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया तत्पश्चात विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए ₹ 48238/- रुपये पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराए गए।
** साइबर पुलिस टीम :-*
1. थानाध्यक्ष श्री सत्येन्द्र वर्मा
2. म0उ0नि0 तेजल पटेल
3. का0 मुरारी लाल
*नागरिकों से बलरामपुर पुलिस की अपील:-*
जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें अथवा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते धनराशि होल्ड कर वापस कराई जा सके।












