HomeHealth & Fitnessई-रिक्शा कारोबार के नाम पर 18.50 लाख ठगी,पैसे मांगने पर दी धमकी

ई-रिक्शा कारोबार के नाम पर 18.50 लाख ठगी,पैसे मांगने पर दी धमकी

लखनऊ ई-रिक्शा कारोबार के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। सिद्धार्थनगर निवासी पारसनाथ ने लखनऊ के अलीगंज स्थित सेक्टर क्यू निवासी सुशील कुमार उर्फ सुशील कुमार राजवंशी पर 18.50 लाख रुपए ठगने का आरोप लगाया है।

पारसनाथ के मुताबिक, उन्होंने ‘पारस एजेंसी’ नाम से ई-रिक्शा खरीद-फरोख्त का कारोबार शुरू किया था। इसी दौरान उनकी मुलाकात सरोजनी नगर में कानपुर रोड के मेट्रो हाईट स्थित 247 हाई मैक्स मोटर्स प्रा. लि. के निदेशक सुशील कुमार से हुई। पीड़ित पारसनाथ का कहना है कि आरोपी सुशील कुमार ने उन्हें 12 ई-रिक्शा देने का वादा कर बैंक के माध्यम से 18.50 लाख रुपए ले लिए। हालांकि, इसके बदले केवल 8 ई-रिक्शा ही भेजे गए, और वे भी बिना बैटरी के थे। जब पारसनाथ ने इस पर आपत्ति जताई, तो आरोपी ने सभी ई-रिक्शा वापस मंगवाकर पूरी रकम लौटाने का आश्वासन दिया।

 
विश्वास दिलाने के लिए सुशील कुमार ने 18.50 लाख रुपए का एक चेक भी दिया। जनवरी 2025 में जब यह चेक बैंक में लगाया गया, तो वह बाउंस हो गया। पीड़ित का आरोप है कि पैसे मांगने पर आरोपी ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपने व्यापार स्थल से फोन कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद परेशान होकर पारसनाथ ने डीसीपी दक्षिणी से शिकायत की। डीसीपी के आदेश पर सरोजनी नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments