श्रावस्ती पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण और महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजा कश्यप (पुत्र प्रेम पाल कश्यप, निवासी फैजगंज बेहटा, बदायूं) और मिथुन (पुत्र त्रिवेणी, निवासी लाल कैन्दुआ, सोनवा, श्रावस्ती) के रूप में हुई है। सोनवा थानाध्यक्ष विसुनदेव पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर लालकैन्दुआ गांव से इन्हें पकड़ा। यह मामला 3 अप्रैल 2026 को सोनवा थाने में दर्ज किया गया था। वादी ने शिकायत की थी कि 1 अप्रैल 2026 को उसकी नाबालिग बेटी को मिथुन ने एक सहयोगी के साथ मिलकर बहला-फुसलाकर भगा लिया था। पुलिस ने पीड़िता को 5 अप्रैल 2026 को बरामद कर लिया था। मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट और पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87, 64(2)m, 61(2) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 5L/6, 16/17 जोड़ी गईं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की है।
श्रावस्ती में नाबालिग से दुष्कर्म-अपहरण के 2 आरोपी गिरफ्तार:शादी के लिए साथी के सहयोग से किया था अपहरण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












