Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर में डंपर की टक्कर से 2 युवकों की मौत:मुंडन संस्कार से...

सिद्धार्थनगर में डंपर की टक्कर से 2 युवकों की मौत:मुंडन संस्कार से लौट रहे थे घर, चालक वाहन छोड़कर फरार


सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र के सिकरी-लोटन मार्ग पर पननी गांव के पास फुलवरिया मोड़ पर एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मिट्टी लदे डंपर ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। यह घटना शुक्रवार को हुई। हादसे में चनरैया, थाना लोटन निवासी रामजीवन (30 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, नेपाल निवासी सोनू (26 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीएचसी लोटन से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक नेपाल के लुंबिनी क्षेत्र में एक मुंडन संस्कार कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान फुलवरिया मोड़ के पास यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर मोहाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहाना थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल डंपर को बरामद कर लिया गया है। मृतकों के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में शोक का माहौल है। क्षेत्रीय लोगों ने तेज रफ्तार और मिट्टी ढोने वाले वाहनों के संचालन पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments