Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार:लाखों रुपये कीमत की चरस बरामद

भारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार:लाखों रुपये कीमत की चरस बरामद


बहराइच जिले के भारत-नेपाल सीमा से सटे रूपईडीहा इलाके में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लाखों रुपये की चरस बरामद हुई है। रूपईडीहा थाना प्रभारी रमेश रावत, उप निरीक्षक अजय कुमार, आरक्षी सोविन्द्र यादव, विकास प्रजापति, मनोज कुमार वर्मा और एसएसबी के जवान शुक्रवार सुबह सीमा पर स्थित सीमान्त डिग्री कॉलेज के पास संयुक्त गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पिलर संख्या 651/11 की ओर से दो युवक आते दिखे। उनकी संदिग्ध गतिविधियों के कारण टीम ने तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से 10 लाख रुपये कीमत की 1 किलो 876 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद दोनों युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। रूपईडीहा थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान सादिक और सद्दाम निवासी मुस्लिम बाग, थाना रूपईडीहा के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेजा जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments