#बस्ती_न्यूज
बस्ती, उत्तर प्रदेश, 22 जून 2026। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने सड़क सुरक्षा के सभी मानकों को सख्ती से लागू करने पर जोर दिया। इसके तहत, लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर 2027 तक 238 सीसीटीवी कैमरे सहित उन्नत ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित किया जाएगा। सोमवार को आयुक्त सभागार में आयोजित मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त सिंह ने अवैध कटों को तुरंत बंद कराने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रवर्तन टीमों को गति सीमा, ओवरलोडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव, सड़क संकेतक और समुचित प्रकाश व्यवस्था जैसे सड़क सुरक्षा मानकों पर सक्रियता से कार्य करने को कहा। मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना प्राथमिकता है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर जनहित में कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक में परियोजना निदेशक एनएचएआई ने बताया कि मंडल में एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ATMS) के तहत लखनऊ से गोरखपुर हाईवे पर 238 सीसीटीवी कैमरे, 11 VIDES, 18 वैरिएबल मैसेज साइन डिस्प्ले, 24 व्हीकल एक्ट्यूएटेड स्पीड डिटेक्शन सिस्टम, 2 ATMS कंट्रोल सेंटर, 3 मोबाइल रेडियो कम्युनिकेशन सिस्टम और 122 इमरजेंसी कम्युनिकेशन सिस्टम 23 जनवरी 2027 तक स्थापित कर दिए जाएंगे। सभी प्रकार के संकेतक बोर्ड अगले महीने तक लग जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि लखनऊ-गोरखपुर खंड पर मंडल सीमा के अंतर्गत दो टोल प्लाजा पर दो एंबुलेंस, दो क्रेन और दो पेट्रोलिंग वाहन तैनात हैं। चिन्हित अवैध कटों को मेटल बीम क्रैश बैरियर और स्टील रेलिंग लगाकर बंद कर दिया गया है। यातायात निरीक्षक बस्ती ने बड़ेबन पर प्रकाश व्यवस्था की समस्या उठाई, जिस पर एनएचएआई निदेशक ने शीघ्र संचालन का आश्वासन दिया। बैठक का संचालन आरटीओ प्रवर्तन सुरेश कुमार मौर्या ने किया। इसमें सीएमओ बस्ती राजीव निगम, सीएमओ संतकबीरनगर, एएसपी श्यामकांत, सहायक शिक्षा निदेशक संजय कुमार शुक्ल, एआरटीओ संजय सिंह, प्रियंवदा, सीओ ट्रैफिक अमित कुमार, टैक्सी संचालन अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सहित संबंधित मंडलीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर 2027 तक लगेंगे 238 CCTV:मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने सड़क सुरक्षा पर दिए कड़े निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












