Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भारत-नेपाल सीमा पर 270 किलो यूरिया खाद जब्त:नौतनवॉ में तस्कर मौके से...

भारत-नेपाल सीमा पर 270 किलो यूरिया खाद जब्त:नौतनवॉ में तस्कर मौके से भागा, कस्टम को सौंपी गई खेप


महराजगंज पुलिस ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी रोकने के अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। सोनौली थाना पुलिस ने 20 जुलाई 2026 को 6 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद की, जिसे अवैध रूप से नेपाल ले जाने की तैयारी थी। यह बरामदगी दक्षिण टोला स्थित मैस लैंड के पास एक बगीचे से मुखबिर की सूचना पर सुबह लगभग 11:10 बजे की गई। प्रत्येक बोरी में 45 किलोग्राम यूरिया खाद थी। पुलिस टीम को आता देख संबंधित व्यक्ति मौके से फरार हो गया। इस मामले में सोनौली थाने में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 202/2026, धारा 111 कस्टम अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। बरामद की गई खाद को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा को सुपुर्द कर दिया गया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अभिषेक जायसवाल, कांस्टेबल सुरेश सिंह और कांस्टेबल अमरेश राय शामिल थे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments