#बस्ती_न्यूज
बस्ती साइबर क्राइम थाना पुलिस ने इलाज का बहाना बनाकर जन सेवा केंद्र (सीएसपी) संचालक से 50,950 रुपये की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई साइबर मुख्यालय लखनऊ के ‘साइबर वज्र’ अभियान के तहत की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, दो मोहरें और 1,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास चौधरी उर्फ कार्तिक, राज यादव और महेंद्र चौधरी उर्फ सत्या के रूप में हुई है। तीनों को मंगलवार सुबह करीब 9 बजे अमहट पुल से फोरलेन जाने वाली सड़क से गिरफ्तार किया गया। मामले में नामजद चौथे आरोपी अभिजीत शर्मा की तलाश जारी है। शिकायतकर्ता संदीप वर्मा, जो जिनवा चौराहे पर जन सेवा केंद्र संचालित करते हैं, ने बताया कि 25 और 27 अप्रैल 2026 को आरोपियों ने इलाज की मजबूरी का हवाला देकर उनके बिजनेस क्यूआर कोड पर ऑनलाइन भुगतान होने का झांसा दिया और कुल 50,950 रुपये नकद ले लिए। बाद में पता चला कि संबंधित धनराशि बैंक द्वारा होल्ड कर दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपियों की पहचान होने के बाद साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ठगी से हासिल रकम सीएसपी के माध्यम से नकद निकलवाई और आपस में बांट ली। क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने मंगलवार दोपहर प्रेसवार्ता में बताया कि साइबर अपराधों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी ऑनलाइन लेनदेन या क्यूआर कोड के जरिए भुगतान स्वीकार करने से पहले उसकी पुष्टि अवश्य करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल साइबर पुलिस को दें।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में इलाज का बहाना बनाकर CSP संचालक से ठगी:50,950 रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












