Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बीएड प्रवेश परीक्षा की प्रथम पाली संपन्न:बस्ती में 12 केंद्रों पर 327...

बीएड प्रवेश परीक्षा की प्रथम पाली संपन्न:बस्ती में 12 केंद्रों पर 327 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

#बस्ती_न्यूज

जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर रविवार सुबह 9 बजे बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 की प्रथम पाली कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस परीक्षा के लिए कुल 4470 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4143 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 327 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा एपीएन डिग्री कॉलेज, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और महिला महाविद्यालय सहित कुल 12 केंद्रों पर आयोजित की गई। सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद प्रवेश दिया गया और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी गई। प्रशासनिक अधिकारियों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य से मध्यम था। परीक्षार्थियों के अनुसार, खेल एवं खेलकूद से संबंधित प्रश्न अपेक्षाकृत अधिक पूछे गए थे। इसके अतिरिक्त, सामान्य ज्ञान और समसामयिक विषयों से जुड़े प्रश्न भी शामिल थे। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments