बस्ती के रुधौली में शनिवार को संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उप जिलाधिकारी (एसडीएम) मनोज प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम ने सभी मामलों को क्रमवार सुना। शेष बची शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इन मामलों की गुण-दोष के आधार पर मौके पर जाकर जांच करने के आदेश दिए गए हैं। इस अवसर पर तहसीलदार रवि, खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार श्रीवास्तव और बीडीओ योगेंद्र राम त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
रुधौली तहसील समाधान दिवस में 35 शिकायतें आईं:एसडीएम ने मौके पर चार का निस्तारण किया, शेष जांच के निर्देश
Recent Comments
on Hello world!











