Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भारत-नेपाल सीमा पर तस्कर गिरफ्तार, 75 एम्पुल नशीली दवाएं बरामद:महराजगंज पुलिस और...

भारत-नेपाल सीमा पर तस्कर गिरफ्तार, 75 एम्पुल नशीली दवाएं बरामद:महराजगंज पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई


महराजगंज पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने शनिवार को एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 75 एम्पुल प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद कीं। यह कार्रवाई नौतनवा थाना क्षेत्र के अमलहवा पुल बैरियहवा के पास की गई। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसएसबी रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान निहाल अहमद (उम्र लगभग 26 वर्ष), पुत्र स्व० वैस मुहम्मद, निवासी वार्ड नं० रोहणी-6, ललितपुर पकडियहवा, थाना पिपरहवा, जिला रूपनदेही (नेपाल) को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से 25 एम्पुल सेरेजैक डायजेपाम इंजेक्शन आईपी, 25 एम्पुल बुप्रेनॉरफिन इंजेक्शन आईपी और 25 एम्पुल एबॉट प्रोमेथाज़ीन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन फेनरगन सहित कुल 75 एम्पुल नशीली इंजेक्शन बरामद हुए। अभियुक्त के पास से एक हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल (नंबर UP57F8600) और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के विशेष अभियान का हिस्सा है। यह अभियान अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नौतनवां के निकट पर्यवेक्षण में चलाया जा रहा है। बरामदगी के आधार पर नौतनवा थाने में मु0अ0सं0 71/2026 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इस अभियान में नौतनवा पुलिस टीम और एसएसबी 66वीं वाहिनी की संयुक्त टीम की भूमिका सराहनीय रही, जिनके समन्वय और सतर्कता से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी के विरुद्ध एक प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments