Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रामपुर धोबिया हार में बुलेरो-ऑटो की भिड़ंत में 6 घायल:ओवरटेक के प्रयास...

रामपुर धोबिया हार में बुलेरो-ऑटो की भिड़ंत में 6 घायल:ओवरटेक के प्रयास में बहराइच में हुआ हादसा


बहराइच जिले के रामपुर धोबिया हार गांव के बाहर रविवार शाम करीब 6 बजे एक बुलेरो और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा ओवरटेक के प्रयास के दौरान हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ऑटो रामपुर धोबिया हार की ओर से आ रहा था, जबकि बुलेरो गायघाट की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही थी। चफरिया मोड़ के पास पहुंचते ही ओवरटेक करने की कोशिश में दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी। आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही चौकी बैवाही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments