Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)टेंट के खंभे को लेकर विवाद:मारपीट में 6 लोग घायल, भवानीगंज थाना...

टेंट के खंभे को लेकर विवाद:मारपीट में 6 लोग घायल, भवानीगंज थाना क्षेत्र के भैंसहिया गांव में हुई घटना


सिद्धार्थनगर के भवानीगंज थाना क्षेत्र के भैंसहिया गांव में एक शादी समारोह के दौरान टेन्ट के खंभे को पकड़ने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस मारपीट में दोनों पक्षों के कुल 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। यह घटना ग्राम पंचायत भैंसहिया के टोला राजाफार्मा निवासी अर्जुन मौर्या की पुत्री की शादी में हुई। जानकारी के अनुसार, मानती देवी का पांच वर्षीय पुत्र राज टेन्ट का खंभा पकड़कर खड़ा था। इसी दौरान हिसामुद्दीनपुर निवासी टेन्ट संचालक राम प्यारे ने बच्चे को डांटकर वहां से भगा दिया। बच्चे के बड़े भाई बबलू चौहान को जब इसकी जानकारी हुई, तो वह राम प्यारे के पास पहुंचा। दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ देर बाद एक पक्ष के करीब एक दर्जन लोग बबलू के घर में घुस गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में बबलू, उसकी पत्नी मानती, पुत्री आरती और पड़ोसी अमन गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष से गंगाराम और राम सुरेश को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा पहुंचाया। भवानीगंज थाना अध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है और मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments