#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में एक 30 वर्षीय मंदबुद्धि युवक से अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस के 60 वर्षीय वृद्ध ने इस घटना को अंजाम दिया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। पीड़ित के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके गांव में उनकी मां और भाई अकेले रहते हैं। उनका भाई 90 प्रतिशत मानसिक रूप से अस्वस्थ है। गनेशपुर सिकटा निवासी 60 वर्षीय प्रभु प्रसाद पर उनके भाई पर गलत नजर रखने का आरोप है। पीड़ित के भाई ने बताया कि उनकी मां ने कई बार प्रभु प्रसाद की शिकायत की थी। शनिवार सुबह बारिश हो रही थी और घर के पास की गली सूनी थी। शिकायत के आधार पर मुकदमा इसी दौरान प्रभु प्रसाद उनके भाई को ले गए औरगलत काम किया। पास के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है, दोपहर दो बजे थाने पहुंच कर उन्होंने पूरे प्रकरण में तहरीर कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले को लेकर वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है और जांच जारी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में मंदबुद्धि युवक से दुष्कर्म:60 वर्षीय वृद्ध ने किया, CCTV में कैद, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












