बहराइच जिले के हरदी थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक सोकपिट के गड्ढे में डूबने से सात वर्षीय बालक अमित कुमार की मृत्यु हो गई। यह घटना पूरे हिंदू सिंह गांव में हुई, जहां बालक अपने नाना के घर आया हुआ था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भुसैलीपुरवा निवासी रामसमुझ का पुत्र अमित कुमार अपनी मां के साथ पूरे हिंदू सिंह गांव में अपने नाना साहू के घर आया था। शनिवार दोपहर वह घर के बाहर खेल रहा था, तभी पास में खुले पड़े एक सोकपिट के गहरे गड्ढे में गिर गया। काफी देर तक जब अमित घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान बालक का शव नाना के घर के पास बने गड्ढे में पानी में उतराता हुआ मिला। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलने पर हरदी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। हरदी के एसओ आलोक सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
सोकपिट में डूबने से 7 वर्षीय बालक की मौत:बहराइच में नाना के घर आया था, खेलते हुए खुले गड्ढे में गिरा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












