HomeHealth & Fitnessकई गाँवों की 14 घंटे बाधित रही बिजली,ऊर्जा मंत्री की फटकार बेअसर

कई गाँवों की 14 घंटे बाधित रही बिजली,ऊर्जा मंत्री की फटकार बेअसर

गोसाईगंज लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की सख्त हिदायतों के बावजूद पूरनपुर पावर उपकेंद्र के अन्तर्गत बिजली व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। फॉल्ट सुधार और अघोषित कटौती पर लगाम लगाने के निर्देश हवा हो गए। 

शुक्रवार रात करीब 11 बजे पूरनपुर उपकेंद्र के सेंवई फीडर में अचानक फॉल्ट हो गया। अंडरग्राउंड लाइन में खराबी के चलते सेंवई फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों की बिजली गुल हो गई।आपूर्ति शनिवार दोपहर करीब 1 बजे बहाल हो सकी। यानी करीब 14 घंटे तक पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा।
 
पूरी रात बिजली न आने से बच्चों बुजुर्गों और आम लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो गया। पानी की मोटरें बंद रहीं तो लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए। कई उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन भी चार्ज न होने से बंद हो गए।शनिवार को भी दिनभर लोग बोर्ड पर नजरें गड़ाए बिजली का इंतजार करते रहे। जानकारी के अनुसार सेंवई गांव के पास अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट हुआ था। मरम्मत में 12 घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर दिन फॉल्ट और घंटों की कटौती अब आम बात हो गई है। भीषण गर्मी में जनजीवन प्रभावित हो रहा है लेकिन ठोस व्यवस्था नहीं हो रही।

 ऊर्जा मंत्री ने हाल ही में अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा था कि मनमानी न करें और फॉल्ट तुरंत ठीक कराएं। मगर पूरनपुर उपकेंद्र में इसका असर नहीं दिख रहा। क्षेत्रवासियों ने आरोप है कि अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा हजारों उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रोजाना फॉल्ट और कटौती से जनमानस त्रस्त है। न समय पर मरम्मत होती है, न कोई सुनवाई।इसलिए लोगों ने विभाग से व्यवस्था सुधारने और जवाबदेही तय करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments