Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक:श्रावस्ती के नासिरगंज चौकी में हुई,...

मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक:श्रावस्ती के नासिरगंज चौकी में हुई, शांति बनाए रखने की अपील


श्रावस्ती जनपद के सोनवा थाना क्षेत्र की नासिरगंज चौकी में शनिवार को आगामी मोहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, ताजियादारों, धर्मगुरुओं और गणमान्य नागरिकों सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर जमुनहा के एसडीएम संजय रॉय, क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह, सोनवा थाना प्रभारी विष्णु देव पांडे, नासिरगंज चौकी प्रभारी गौरव सिंह और उपनिरीक्षक विश्वनाथ सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने उपस्थित सभी लोगों से मोहर्रम के जुलूसों और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ संपन्न कराने की अपील की। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस या प्रशासन को सूचित करने का आग्रह किया। बैठक में जुलूसों के निर्धारित मार्गों और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने पर भी जोर दिया गया। नासिरगंज के शिया समुदाय के कार्यवाहक सदर वकार हैदर (जीनू) सहित उपस्थित सभी लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments