इकौना थाना क्षेत्र में मंगलवार को बाइक से गुजरते समय पानी का छींटा पड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में 8 लोग घायल हो गए। इनमें से 7 की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया है। मैनिहवा गांव में एक युवक बाइक से गुजर रहा था। इसी दौरान उसके वाहन से पानी का छींटा पड़ गया, जिसको लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष के राजेंद्र प्रसाद, समरजीत और मनीष कुमार घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के विक्रम यादव, छंगा यादव, सरवन कुमार, रामकुमार यादव और शिवम यादव को चोटें आईं। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने राजेंद्र प्रसाद, समरजीत, मनीष कुमार, विक्रम यादव, छंगा यादव, शिवम यादव और रामकुमार यादव की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पानी के छींटे पड़ने पर चले लाठी-डंडे, 8 घायल:7 घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया, इकौना पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज किया केस
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












