पयागपुर थाने में महीने के दूसरे शनिवार को ‘थाना समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। तहसीलदार अंबिका चौधरी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। थाना दिवस के दौरान नायब तहसीलदार सौरभ और थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने पीड़ितों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनकी शिकायतें दर्ज कीं। इस दौरान कुल 9 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे। अधिकारियों ने सभी फरियादियों को उनकी समस्याओं के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पयागपुर तहसील के कानूनगो, लेखपाल और अन्य संबंधित कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
पयागपुर थाने में 9 मामले आए:थाना समाधान दिवस पर राजस्व संबंधी शिकायतें दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












