#बस्ती_न्यूज
कुशीनगर के कप्तानगंज रोड के गोपियापार स्थित ऑक्सफोर्ड एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने हाथों में तिरंगा लेकर फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए लोगों को राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का संदेश दिया। फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। विद्यार्थियों ने अनुशासन के साथ मार्च करते हुए लोगों को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश को आजादी दिलाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने लंबे समय तक संघर्ष किया और अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आजादी के बाद देश की एकता और अखंडता की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने, आपसी भाईचारा बनाए रखने और समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उत्साह के साथ शामिल हुए विद्यार्थी फ्लैग मार्च के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आसपास के स्थानीय लोगों ने भी कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में देशप्रेम और राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक विजय कुमार यादव, शिक्षकगण, विद्यार्थी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। आयोजन के दौरान पूरे विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना रहा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
ऑक्सफोर्ड एकेडमी के विद्यार्थियों ने निकाला फ्लैग मार्च:कप्तानगंज रोड पर देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र, विद्यार्थियों ने लोगों को देशप्रेम के प्रति किया जागरूक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











