Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के कॉलेज में झंडा फहराया गया:प्रधानाचार्या व समाजसेवी ने स्वतंत्रता सेनानियों...

बस्ती के कॉलेज में झंडा फहराया गया:प्रधानाचार्या व समाजसेवी ने स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में विक्रमजोत विकास क्षेत्र के महिला औद्योगिक इण्टर कॉलेज बस्थनवां में 80वां स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शांति पाण्डेय और समाजसेवी अखिलेश चंद्र मिश्र ने झंडा फहराया। समारोह की शुरुआत सुबह प्रभातफेरी निकालकर की गई। झंडा फहराने के बाद देश की स्वाधीनता में शामिल सेनानियों को याद किया गया। विद्यालय में छात्राओं द्वारा मनमोहक नृत्य और संगीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के समापन पर छात्राओं को मिष्ठान्न वितरित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक प्रतिनिधि अशोक कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ शिक्षक दिलीप कुमार श्रीवास्तव, सुनील सिंह, सुधीर शुक्ल, धर्मपाल सिंह, संदीप सिंह, शिव पूजन पाण्डेय, अमित पाण्डेय, अशोक मौर्य, मनोज मौर्य, पूजा पाण्डेय, कंचन सिंह, माया त्रिपाठी, आकांक्षा पाण्डेय, मफीदुन सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular