बलरामपुर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर दिनांक 09.04.2026 को ललिया थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आगामी त्योहारों को आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की गई। इस बैठक में क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों, संभ्रांत नागरिकों और डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के आयोजकों ने सहभागिता की। प्रभारी निरीक्षक ने अपराध नियंत्रण और जनसहयोग पर विस्तृत संवाद किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम के लिए गौ तस्करी रोकने और नशे के विरुद्ध अभियान चलाने पर जागरूक किया। बैठक में उपस्थित सभी संभ्रांत व्यक्तियों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। उन्हें निर्देश दिए गए कि गांव में बाहर से आकर रहने वाले या सुनसान स्थानों पर डेरा डालने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इसके अतिरिक्त, किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या वाहन दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने को कहा गया।
ललिया थाने में पीस कमेटी की बैठक:त्योहारों को सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील, अपराध नियंत्रण पर थाना प्रभारी ने की बात
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












