वृंदावन के संतों के आह्वान पर देशभर में गौ हत्या रोकने के लिए केंद्रीय कानून बनाने की मांग की जा रही है। इसी क्रम में, 27 अप्रैल को देश की 5000 तहसीलों से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को शांतिपूर्ण प्रार्थना पत्र भेजे जाएंगे। यह राष्ट्रव्यापी अभियान सभी गौ सेवकों, गौ प्रेमियों और संतों द्वारा चलाया जा रहा है। इस पहल के तहत, वृंदावन धाम के मलूक पीठ के गुरुदेव राजेंद्र महाराज की शिष्या संत स्नेहा गुरूवार को महराजगंज जनपद पहुंची। जहां उनका स्वागत किया गया। संत स्नेहा को गोरखपुर, बस्ती और गोंडा मंडल के 11 जिलों का प्रभार सौंपा गया है। उन्होंने महराजगंज की चारों तहसीलों – निचलौल के सिसवा, महराजगंज, फरेंदा और नौतनवा में लोगों से संपर्क किया। उन्होंने 27 अप्रैल को अपने-अपने तहसीलों पर पहुंचकर इस अभियान में शामिल होने की अपील की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना है। इसके साथ ही, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना, गौ वंश की सेवा और सुरक्षा सुनिश्चित करना भी शामिल है। अन्य उद्देश्यों में गौ पालन मंत्रालय का गठन, गौ वंश के लिए चारे का प्रबंध, गौचर बोर्ड और चारा सुरक्षा नीति का निर्माण प्रमुख हैं। अभियान गौ आधारित कृषि को बढ़ावा देने तथा पंचगव्य उत्पादों के निर्माण व विपणन को बढ़ाने पर भी केंद्रित है। 27 अप्रैल को देशवासी ‘गौ सम्मान दिवस’ के रूप में मनाएंगे। यह अभियान गौ सेवा और गौ रक्षा के माध्यम से राष्ट्र रक्षा एवं संस्कृति रक्षा के लिए एक पवित्र पहल है। इस दौरान गौ सम्मान आह्वान अभियान के जिला प्रभारी योगेश जायसवाल, संत निखिल महाराज, संत निवास दास और पंडित धनंजय मिश्रा उपस्थित रहे।
#ग #हतय #रकन #क #लए #कदरय #कनन #क #मगमहरजगज #पहच #वदवन #धम #क #सत #सनह #चर #तहसल #म #अभयन #हत #कय #जनसपरक
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
गौ हत्या रोकने के लिए केंद्रीय कानून की मांग:महराजगंज पहुंची वृंदावन धाम के संत स्नेहा, चारों तहसीलों में अभियान हेतु किया जनसंपर्क
Recent Comments
on Hello world!











