बृजमनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात तेज रफ्तार के कारण एक सड़क हादसा हो गया। बृजमनगंज-लेहरा मार्ग पर भगवानपुर के पास रात 8 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल सभी घायलों को बृजमनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों की पहचान मुर्दहिया निवासी धर्मेंद्र और नागेंद्र, तथा मग्घूजोत निवासी जावेद के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर रूप से घायल नागेंद्र कुमार को सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज बृजमनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बृजमनगंज-लेहरा मार्ग पर महीनों से जगह-जगह गिट्टी और बालू के ढेर पड़े हैं। ठेकेदारों द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली से सामग्री लादने के दौरान गिट्टी और बालू सड़क पर बिखर जाती है, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस मार्ग पर रोजाना घटनाएं हो रही हैं। तीन दिन पहले भी एक मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा की भिड़ंत हुई थी, जिसमें मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। नगर पंचायत और प्रशासनिक अधिकारियों पर सड़कों की खराब स्थिति पर ध्यान न देने का आरोप है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित कर दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बृजमनगंज-लेहरा मार्ग पर दो बाइकें टकराईं:तीन गंभीर घायल, एक सिद्धार्थनगर रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












