#बस्ती_न्यूज
कप्तानगंज क्षेत्र के गोपियापार में नाग पंचमी के अवसर पर एक भव्य विरहा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और आसपास के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विरहा कलाकारों ने अपनी लोकगीतों और शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण देर रात तक लोक संगीत का आनंद लेते रहे। इस सांस्कृतिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखा गया। कार्यक्रम में श्री राम चन्दर यादव, राम फेर यादव, रूदल यादव, विजय यादव, राजेंद्र प्रसाद और राधेश्याम यादव उर्फ बाके जैसे क्षेत्रीय बिरहा गायकों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम के आयोजक महेन्द्र कुमार यादव थे। सचिन यादव, शेषनाथ यादव, अंश राम यादव, डॉ. विपिन विश्कर्मा, दिनेश यादव, राम बहादुर यादव, सुभाष यादव, धर्मेंद्र नाथ यादव, राजेश और अंतराम यादव सहित कई अन्य सहयोगी मित्रों ने भी आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
नाग पंचमी पर गोपियापार में विरहा कार्यक्रम:क्षेत्रीय कलाकारों ने लोकगीतों से समां बांधा, बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












