#बस्ती_न्यूज
गौर क्षेत्र के पड़री नरथरी गांव की एक विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पड़री नरथरी निवासी लक्ष्मी देवी, पत्नी सुनील विश्वकर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि 9 सितंबर 2024 को पति सुनील कुमार, सास कौशिल्या देवी, ननद अंजू और देवर देवेंद्र ने दहेज की मांग करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद विवाहिता अपने मायके में रहने लगी। विवाहिता के अनुसार, बाद में ससुराल लौटने पर वह पति के साथ अलग रहने लगी। इसी दौरान जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच विवाद और मारपीट होती रही। आरोप है कि 6 जनवरी 2026 को भी उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया और उसका मोबाइल छीन लिया गया। तहरीर में यह भी बताया गया है कि मायके में रहने के दौरान 5 मार्च 2026 को उसके पति सुनील की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति की मौत के बाद महिला ने ससुराल पक्ष पर पूर्व में किए गए उत्पीड़न और मारपीट के आरोपों के आधार पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी गौर अतुल कुमार अंजान ने जानकारी दी कि विवाहिता की तहरीर के आधार पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार पर केस:पड़री में विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












