Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती की टीबी उन्मूलन अभियान में पहल, निःशुल्क जांच सुविधाएं:गांव-गांव पहुंच रही...

बस्ती की टीबी उन्मूलन अभियान में पहल, निःशुल्क जांच सुविधाएं:गांव-गांव पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीमें, मरीजों को राहत

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिला क्षय रोग (टीबी) अस्पताल में मरीजों को समय पर और प्रभावी इलाज मिल रहा है। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के तहत यहां हर महीने सैकड़ों मरीज स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं। अस्पताल में टीबी मरीजों के लिए आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं। इनमें बलगम की जांच, डिजिटल एक्स-रे और ‘ट्रू-नाट’ (Truenat) टेस्ट जैसी महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह निःशुल्क की जाती हैं। इसके अतिरिक्त, डॉट्स (DOTS) केंटर के माध्यम से मरीजों को नियमित रूप से मुफ्त दवाइयां प्रदान की जाती हैं ताकि इलाज का कोर्स बाधित न हो। टीबी मरीजों को पोषण सहायता भी प्रदान की जा रही है। निक्षय पोषण योजना के तहत अस्पताल में पंजीकृत प्रत्येक टीबी मरीज को बेहतर खान-पान के लिए सरकार की ओर से प्रति माह 500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। अस्पताल में अनुभवी चेस्ट स्पेशलिस्ट और लैब टेक्नीशियन की टीम तैनात है। यह टीम मरीजों की नियमित काउंसिलिंग करती है और उन्हें सही चिकित्सीय सलाह प्रदान करती है। जिला टीबी अस्पताल के अलावा, स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। बस्ती के हर्रैया, दुबौलिया, गौर जैसे इलाकों में 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान और ‘आयुष्मान आरोग्य शिविर’ आयोजित किए जा रहे हैं। इन अभियानों के तहत स्वास्थ्य टीमें गांवों में जाकर संदिग्ध मरीजों की पहचान कर रही हैं। साथ ही, ‘टीबी मुक्त भारत ऐप’ के जरिए लोगों को टीबी के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular