श्रावस्ती जिले के हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के पुरे बरगदही स्थित आंगनवाड़ी केंद्र के बाहर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इस कारण केंद्र आने वाले छोटे बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र के आसपास कई दिनों से साफ-सफाई नहीं हुई है। पानी और गंदगी जमा होने से बच्चों को आने-जाने में दिक्कत होती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गंदे पानी के लंबे समय तक जमा रहने से बच्चों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। ललन प्रसाद, काशीराम, कमलेश कुमार, धर्मराज, विवेक कुमार और आदिल सहित कई ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल साफ-सफाई कराने और जल निकासी की उचित व्यवस्था कर जलभराव की समस्या को दूर करने की मांग की है।
आंगनवाड़ी केंद्र के बाहर जलभराव:बच्चों को बीमारी का डर, ग्रामीणों ने की सफाई की मांग
RELATED ARTICLES












