महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र में गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा गैस गोदाम के पास हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कस्बे के लोहिया नगर वार्ड निवासी सर्वदीन गुप्ता के रूप में हुई है। सर्वदीन गुप्ता मंगलवार देर रात करीब साढ़े आठ बजे किसी काम से पैदल हाईवे की ओर गए थे। गैस गोदाम के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू की। नौतनवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि घटनाक्रम की जांच-पड़ताल की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नौतनवा में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत:गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर गैस गोदाम के पास हुआ हादसा
RELATED ARTICLES












