#बस्ती_न्यूज
अयोध्या-बस्ती हाईवे पर छावनी थाना क्षेत्र के सिरौली बाबू गांव के पास बुधवार सुबह एक ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ गया। यह हादसा चालक को झपकी आने के कारण हुआ। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, ट्रेलर अयोध्या से बस्ती की ओर जा रहा था। सिरौली बाबू गांव के पास पहुंचते ही चालक को झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया। ट्रेलर डिवाइडर को तोड़ता हुआ उसके बीचों-बीच जा चढ़ा। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि डिवाइडर पर ट्रेलर चढ़ने से तेज आवाज हुई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। हालांकि, किसी बड़े हादसे की खबर नहीं है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
अयोध्या-बस्ती हाईवे पर डिवाइडर पर चढ़ा ट्रेलर:चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, कोई हताहत नहीं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












