Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मुंडेरा में बिजली ठीक करते लाइनमैन की मौत:महराजगंज में परिजनों ने बिजली...

मुंडेरा में बिजली ठीक करते लाइनमैन की मौत:महराजगंज में परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया


कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंडेरा कला गांव निवासी 28 वर्षीय लाइनमैन ब्रह्मानंद पुत्र पूरन की बिजली ठीक करते समय करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक ग्राम सभा में हुई, जहां वे बिजली की गड़बड़ी ठीक करने पहुंचे थे। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, ब्रह्मानंद बिजली के खंभे पर चढ़कर गड़बड़ी ठीक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वे करंट की चपेट में आ गए और अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। सहयोगी लाइनमैन अफजल और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बिजली का शटडाउन लेने के बावजूद अचानक करंट आ गया, जो बिजली विभाग की घोर लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने सहयोगी लाइनमैन अफजल पर भी लापरवाही से कार्य करने का आरोप लगाया है। जिला अस्पताल पहुंचे परिजन मृतक को देखकर बिलख पड़े। परिजनों का यह भी आरोप है कि बिजली विभाग का कोई भी अधिकृत कर्मचारी या अधिकारी मृतक का हाल जानने नहीं पहुंचा, जिससे उनमें काफी रोष है। मृतक ब्रह्मानंद की शादी वर्ष 2021 में हुई थी और उनका एक 6 वर्षीय बेटा है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular